Saturday, April 27, 2024
HomeSpritiualMaa Durgaजय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी - आरती (Jai Ambe Gauri...

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी – आरती (Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी – आरती (Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri)

Aarti in Navratri

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवहरी॥ 1

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्जवल से दो‌ नैना, चन्द्रवदन नीको॥ 2

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्त पुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥ 3

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुख हारी॥ 4

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥ 5

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। 
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥ 6

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥ 7

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी। 
आगम-निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥8 

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा, और बाजत डमरु॥ 9

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता । 
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥ 10

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ 11

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। 
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ 12

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥ 13

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवहरी॥ 14

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments